Rashifal Saptahik Horoscope April 1st Week 2020 Aries Mesh Vrishab Mithun Leo Virgo Libra Scorpio

जीवन मंत्र डेस्क. 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच में चंद्रमा वृष से सिंह राशि तक जाएगा। इन दिनों में चंद्रमा पर शनि, राहु और केतु की दृष्टि रहेगी। मकर राशि में स्थित शनि से मंगल भी पीड़ित हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा पर भी अशुभ ग्रहों की छाया रहेगी। जिससे कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 7 दिनों में कुछ लोग तनाव, खर्चा, विवाद और सेहत संबंधी मामलों में परेशान हो सकते हैं। ये सप्ताह कई लोगों के लिए मानसिक तनाव वाला हो सकता है। इस तरह अगले 7 दिनों में 5 राशियों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा और 7 राशियों को संभलकर रहना होगा।
30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कुछ ऐसा रहेगा आपका समय 
मेष - नौकरी और बिजनेस के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन में मिले-जुले रहेंगे। ऑफिस या फील्ड में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा और बुद्धि से आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के कुछ दिन मानसिक तनाव में बीत सकते हैं। कुछ काम पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं। थोड़ा धैर्य रखें सप्ताह के आखिरी में स्थिति थोड़ी सुधर जाएगी। धन लाभ भी हो सकता है। इस सप्ताह आप अपनी मेहनत और किए गए कामों के परिणामों से खुश रहेंगे और आपका कोई नुकसान भी नहीं होगा। किसी मामले को लेकर आप कोई बड़ी जिद भी कर सकते हैं।
लव लाइफ - लव लाइफ  के लिए सप्ताह ठीक है। प्रेम संबंध और गहरे भी हो सकते हैं। सप्ताह के बीच मे जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन रहेगी। 
करियर- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। पुराने निवेश का फायदा भी इसी सप्ताह मिलने की संभावना है। ग्लैमर से जुड़े लोगों को कम मेहनत से भी अच्छी सफलता मिल सकती है।
हेल्थ - इस सप्ताह सेहत ठीक-ठीक ही रहेगा। बदहजमी या गैस से थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों और बच्चों की सेहत इस महीने ठीक रहेगी।
वृष - सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से भी धोखा मिल सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। भावुक हो कर कोई फैसला लेने से बचें। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपकी सेविंग से कुछ पैसा खर्च हो सकता है। आप रुके हुए काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता कम ही मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना बन रही है। इस सप्ताह एक-दो मामलों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको सामने नजर आने वाली चीज, स्थिति, बात आदि पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके बजाय उसके कारण तक जाना होगा। जल्दबाजी के फैसले परेशानी पैदा कर सकते हैं। सावधान रहें।  
लव लाइफ - आप किसी को अपने दिल की बात भी बताना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक है। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। लव लाइफ  के लिए यह सप्ताह ठीक ही कहा जा सकता है।
करियर-  नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। खर्चा ज्यादा रहेगा। किसी भी तरह का निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। व्यापारियों को हानि हो सकती है, इसलिए लेन-देन में सावधानी रखें। इस सप्ताह छात्रों को कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। 
हेल्थ - किसी पुराने रोग से परेशान हैं तो इस सप्ताह आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। रूटीन चेकअप करवाते रहें। 
मिथुन - इस सप्ताह आर्थिक फायदा कुछ कम ही होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज बढ़ सकते हैं। खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। फालतू खर्चा और टेंशन बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा और उलझ भी सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। इन दिनों में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। उनसे आप बाहर निकलना चाहते हैं या किसी भी तरह के तनाव और विवादों को खत्म करना चाहते हैं, तो आपको अपनी बात की रट लगाने के बजाए दूसरों की बात सुनने पर ध्यान देना होगा। दूसरों की बात सुनने के बाद जब आप अपना पक्ष रखेंगे, तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। दाम्पत्य जीवन के लिए समय ठीक है। 
लव लाइफ - विवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जल्दी ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। प्रेमियों के लिए समय ठीक है।
करियर- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इनकम बढ़ेगी तो खर्चे भी ज्यादा हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको कुछ मामलों में संभलकर रहना होगा। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आगे बढ़ने के रास्ते मिलेंगे।
हेल्थ - परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। खासतौर पर माता की सेहत को लेकर थोड़ी ज्यादा ही चिंता रहेगी। आपका कोई पुराना रोग भी सामने आ सकता है। 
कर्क - इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव से बारहवें भाव तक रहेगा। सोचे हुए काम इन सात दिनों में पूरे हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के बड़े और अनुभवी लोगों की बात मानेंगे तो अच्छा रहेगा। आगे जाकर आपको इसका फायदा भी मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने के योग बन रहे हैं। लोगों की मदद करने में जरा भी संकोच न करें। ये सात दिन कर्क राशि वाले लोगों के लिए अच्छे हो सकते हैं।  धन संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा।  
लव लाइफ - सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ मामूली कहासुनी हो सकती है, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों तक सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक है।
करियर-  धन संबंधी मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। सावधानी रखें। नौकरीपेशा वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। अधिकारियों से बहस न करें।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर इस सप्ताह चिंता रहेगी। समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसम परिवर्तन से भी रोग होने की संभावना है। बच्चों की सेहत पर मौसम का असर रहेगा। सावधानी रखें।
सिंह -  ये सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कोई परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। आपको बिजनेस और नौकरी में मिलने वाले इशारों को ठीक से समझने में गलती हो सकती है। किस्मत का साथ कम मिलेगा और आपकी इनकम पर असर पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। थोड़ी नीरसता भी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपकी कुछ योजनाएं भी बिगड़ सकती हैं। इन दिनों में आप सिर्फ अपने ही मन के काम करने से बचें। कोई बड़ा काम सबकी मदद और सलाह लेकर करें।
 लव लाइफ - लव लाइफ के लिए समय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें तो अच्छा रहेगा। इन दिनों में कहीं घूमने जाने का भी योग बनेगा। 
करियर- नौकरीपेशा लोग इस हफ्ते किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। वहीं बिजनेस के मामलों में कुछ खास समय नहीं है। फायदा तो होगा, लेकिन कुछ कम। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत करने का समय है। 
हेल्थ- इन दिनों में आपकी सेहत खराब भी हो सकती है। कोई पुरानी बीमारी आपको फिर से परेशान भी कर सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान दें। सेहत ठीक नहीं होने से चिड़चिड़ापन भी रहेगा।
कन्या -  चंद्रमा के प्रभाव से बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों में सामंजस्य रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ सुधार इन दिनों में हो सकते हैं। इन दिनों में पैसों को लेकर किसी व्यक्ति पर हमेशा के लिए आपका विश्वास बढ़ जाएगा। सप्ताह के बीच मे सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। धन संबंधित जोखिम में फायदा होगा। इन दिनों में कोई बड़ा काम भी शुरू हो सकता है। सप्ताह के कुछ दिन आपको संभलकर काम करना होगा। नौकरी और बिजनेस में बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। खर्चा बढ़ सकता है। गलत फैसले होने की भी संभावना बन रही है। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। धीरे-धीरे स्थिति बदल सकती है।  
 लव लाइफ - लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह दूर होगी। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुल मिलाकर समय अच्छा बीतेगा। 
करियर -  पैसों के फायदे और नुकसान के नजरिये से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा। आपके कामों की तारीफ होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कम मेहनत मे भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- इस सप्ताह आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी, फिर भी मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। काम ज्यादा होने से थकावट रहेगी।
तुला - इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य है। बिजनेस में पुरानी योजनाओं पर काम करने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह नौकरी या बिजनेस की कोई बात खुल कर सामने आ सकती है। आपको उस पर ध्यान जरूर देना होगा। तुला राशि वालों को इन दिनों में वाहन से सावधान रहना चाहिए। सप्ताह के बीच के दिनों में धन हानि और कुछ जरूरी काम बिगड़ने की भी संभावना बन रही है। परिवार और दोस्तों से सहयोग कम मिलेगा।  
लव लाइफ - आपकी लव लाइफ के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
करियर- साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। आंख बंद कर किसी पर विश्वास न करें। व्यावसायिक विषयों को पढ़ने वाले छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस फील्ड से संबंधित छात्रों को अपनी मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ- इन दिनों में आपको सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियों का असर छोटे बच्चों पर दिखाई देगा। परिवार का कोई बड़ा सदस्य भी बीमार हो सकता है। सावधानी बरतें। 
वृश्चिक -  विवादों से सप्ताह की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति या संगठन से जुड़ने के मामले पर कन्फ्यूजन बना रह सकता है। नौकरी और बिजनेस को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। इन दिनों में कुछ घटनाओं या बातों के कारण आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। सोचे हुए कामकाज पूरे होने में परेशानियां आ सकती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिन ठीक-ठाक रहेंगे। कामकाज और मेहनत ज्यादा रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। वैचारिक उथल-पुथल रहेगी। किसी न किसी तरह की छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती है। सेहत के मामलों में समय ठीक-ठीक ही रहेगा।  
लव लाइफ- विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सावधानी रखें। पत्नी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। प्रेमियों को भी सावधान रहना होगा। 
करियर-  इस महीने फालतू खर्चा न करें। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी। शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। 
हेल्थ- सेहत के नजरिये से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में परेशानियां रहेंगी, लेकिन आखिरी तक सबकुछ ठीक भी हो जाएगा। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत भी ठीक रहेगी। 
धनु -  इन सात दिनों में कुछ बड़े फैसले भी गलत होने की संभावना बन रही है। बड़े निवेश और जरूरी काम निपटाने के लिए ये सात दिन आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। धनु राशि वाले लोग इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। बड़ी और जरूरी योजनाओं पर सावधानी से काम करें। इन दिनों में आप अपने कामकाज से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। परिवार के सदस्यों से अनबन होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। सप्ताह के आखिरी तक धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा। शॉर्टकट और झूठ बोलने से बचें। जरूरी कामकाज में किसी तरह का कन्फ्यूजन बना रह सकता है।   लव लाइफ - अविवाहित लोगों की विवाह संबंधी बात हो सकती है। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। 
करियर-  नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। अधिकारियों से मदद नहीं मिलने से आपका मूड खराब हो सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जिसमें समय और पैसा दोनों बिगड़ सकता है।
हेल्थ- इस सप्ताह आप सेहत को लेकर थोड़ा अवेयर रहें। समय आपके अनुकूल नहीं है। खाने-पीने पर ध्यान दें। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता जरूर रहेगी।
मकर -  मकर राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत टेंशन से हो सकती है। समय पर दोस्तों से मदद नहीं मिलने से आपका मूड भी बिगड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में किसी भरोसेमंद इंसान से अचानक नुकसान होने की भी संभावना बन रही है। सप्ताह के आखिरी दिनों में रुके हुए कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। पुराने विवाद खत्म होने की संभावना बन रही है। अपने प्रेम संबंधों या विवाह के प्रस्ताव को लेकर आप काफी समय से आनाकानी करते आ रहे थे, तो हो सकता है कि इस सप्ताह आप हां कह दें। पारिवारिक सुख सामान्य रहेगा। सेहत भी ठीक-ठाक ही रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
लव लाइफ - इस सप्ताह मकर राशि वाले लोगों के अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेमियों के लिए यह समय ठीक है। दिल की बात बताने के लिए समय अच्छा है। इन सात दिनों में आपको सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।
करियर-  इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। फालतू खर्चा करने से बचें। व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन दिनों में जोखिम भरे निवेश करने से बचें। कुछ लोग अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। 
हेल्थ- सेहत में सुधार होगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को आंखों से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
कुंभ -  इस सप्ताह भूमि, भवन और वाहन से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। इन सात दिनों में छोटे-मोटे कामकाज पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। आप कुछ खास रिश्तों पर गहराई से विचार करेंगे और कुछ रिश्ते पहले से ज्यादा गहरे भी होंगे। इन सात दिनों में कर्जे से दूर रहने की पूरी कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। 
लव लाइफ - इस सप्ताह आप जीवनसाथी को लेकर ओवर पजेसिव न रहें, वरना बात बिगड़ सकती है। प्रेमियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। लव लाइफ  के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
करियर-  इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों का कोई खास काम पूरा हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए निवेश के नजरिये से समय ठीक है। पिछले निवेश से भी धन लाभ होगा। अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए पूरा सप्ताह शुभ रहेगा। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वालों को सफलता मिलने के योग हैं। कॉमर्स में करियर बनाने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। 
हेल्थ- यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। किसी को पेट संबंधी रोग हो सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। 
मीन -  आपके लिए ये सात दिन मिले-जुले हो सकते हैं। इस राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। नए काम शुरू हो सकते हैं। भरोसेमंद लोगों से धन लाभ हो सकता है। सप्ताह के बीच में समय अनुकूल हो जाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोचे हुए कामकाज पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। किसी से गिफ्ट भी मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल भी रहेगा। इस सप्ताह आप कामकाज में कई तरह की बारीकियों पर बहुत गंभीरता से और लगातार ध्यान देंगे। छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। कोई भी गलती न होने पाए।  
लव लाइफ - आपकी लव लाइफ  रोमांचक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी समय ठीक है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
करियर-  बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। पैसों से जुड़ा कोई फायदा होने के योग हैं, लेकिन इन दिनों में धन का लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी को उधार पैसा न दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स अपनी कोशिशों में सफल रहेंगे साथ ही इनको मेहनत के अनुसार परिणाम भी मिल जाएंगे। 
हेल्थ- सेहत के मामले में ये सात दिन सामान्य रहेंगे। छोटे बच्चों की सेहत का खासतौर से ध्यान रखें।